लाइव न्यूज़ :

मोबाइल पर गेम खेलने के लिए मना करने पर चौथी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:48 IST

Open in App

सागर (मप्र), पांच जनवरी मध्यप्रदेश में मोबाइल पर गेम खेलने के लिए मना करने पर चौथी कक्षा के 12 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार को सागर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ढाना गांव में हुई।

ढाना चौकी प्रभारी नीरज जैन ने मंगलवार को बताया कि मोबाइल पर गेम खेलने के लिए मना करने पर रोहन पटेल (12) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चौथी का छात्र था और उसे मोबाइल पर ‘फ्री फायर’ गेम खेलने की लत थी।

उन्होंने कहा कि उसके पिता सीताराम पटेल फुल्की का ठेला लगाते हैं। सोमवार सुबह उन्होंने उसे मोबाइल गेम खेलने से मना किया और उसे मोबाइल नहीं दिया। इसके बाद उसके पिता किसी काम से बाहर चले गए।

जैन ने बताया कि बाद में घर लौटकर उसके पिता ने रोहन को बुलाया और खाना खाने के लिए कहा। लेकिन रोहन ने दोपहर का खाना नहीं खाया।

उन्होंने कहा कि मोबाइल नहीं मिलने से उसके मन में गुस्सा था। इसके बाद रोहन घर के दूसरे कमरे में गया और दरवाजा बंद कर दिया। उसकी मां खाना बनाने में लगी रही और परिवार के अन्य सदस्य खाना खाते रहे।

जैन ने बताया कि इसी बीच, रोहन ने अंदर जाकर तौलिये से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

उन्होंने कहा कि जब घर वालों ने खाना खाने के बाद रोहन को ढूंढा तो वह दूसरे कमरे में फंदे पर लटका मिला।

जैन ने बताया कि परिवार के लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?