लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से चौथी मौत, कोविड-19 केसों की संख्या बढ़कर 470 पार

By निखिल वर्मा | Updated: May 2, 2020 15:18 IST

बिहार में धीरे-धीरे कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. राज्य में अब तक कोविड-19 के 471 मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप के मामले शुरुआत में कम थे लेकिन बाद में इनकी संख्या बढ़ने लगीबिहार में अभी सिर्फ 6 जगहों पर कोरोना वायरस टेस्ट हो रहे हैं, भागलपुर में सातवां केंद्र रविवार से शुरू होगा

बिहार में कोरोना वायस से चौथी मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज सीतामढ़ी का था और उसकी उम्र 45 वर्ष थी। बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और राज्य में मामलों की संख्या 470 पार चली गई है।

इससे पहले नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित बिहार में तीसरे मरीज की शुक्रवार (1मई) को मृत्य हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया निवासी 54 वर्षीय मरीज को 27 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था । उन्होंने बताया कि मुंबई से 20 अप्रैल को लौटा उक्त व्यक्ति टर्मिनल ऑरोफरीन्जियल मैलिग्नेंसी (मुंह और गले के कैंसर) से बुरी तरह ग्रसित था और उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी ।

बिहार के 38 जिलों में से 30 जिलों में कोविड-19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं । बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 95, रोहतास में 52, बक्सर में 51, पटना में 44, नालंदा में 36, सिवान में 30, कैमूर में 24, गोपालगंज एवं मधुबनी में 18-- 18, भोजपुर में 12, बेगूसराय में 11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा एवं कटिहार में दो-दो तथा पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 24,118 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 98 मरीज ठीक हुए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया