लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में कोरोना टीका लगवाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मी की ह्रदय रोग से हुई मौत

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:45 IST

Open in App

पीलीभीत, 29 जनवरी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग अमरिया तहसील क्षेत्र में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोरोना वायरस का टीका लगने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने दावा किया है कि कर्मचारी की मौत हृदय रोग से हुई है।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) सीमा अग्रवाल के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रताप राम (55) लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की तड़के उनका पोस्टमार्टम परिजनों की सहमति से कराया गया।

सीएमओ ने 'पीटीआई-भाषा' को पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रताप राम की मौत का कारण ह्रदय रोग है। उन्होंने बताया कि प्रताप के परिजनों के अनुसार 2007 में उनका ह्रदय का ऑपरेशन हुआ था। तब से उन्हें कोई परेशानी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान जिलाधिकारी और शासन को आज भेज दिये है।

जिला प्रशासन के अनुसार पिथौरागढ़ में गांव किमटा गंगोलीघाट के निवासी प्रताप राम लंबे समय से पीलीभीत में कार्यरत थे। वे बाल विकास विभाग अमरिया में पिछले छह वर्ष से तैनात थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान