लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलओसी पार करने का प्रयास कर रहे चार युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:01 IST

Open in App

श्रीनगर, दो जुलाई जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार करने का प्रयास कर रहे चार युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चार युवक उरी में गौहल्लन सेक्टर के रास्ते नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर जाने की फिराक में थे। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर इनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि उरी के गौहल्लन का निवासी परवेज़ अहमद हाजम गाइड का काम करता है और वह गौहल्लन सेक्टर के जरिये तीन स्थानीय युवकों को पीओके भेजने का प्रयास कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम को भेजा, जिसने इस समूह को रोककर गाइड समेत इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इनकी पहचान उरी के शीरी मिरहर के रहनेवाले मोहम्मद शफी हाजम, रेयाज अहमद भट्ट के रूप में हुई है। वहीं यासिर भट्ट सोपोर का रहनेवाला है। प्रवक्ता ने बताया कि इनके पास से धारदार चाकू, टॉर्च समेत अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?