महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 14, 2021 23:40 IST2021-02-14T23:40:04+5:302021-02-14T23:40:04+5:30

Four youth arrested for gang-rape of woman | महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

भभुआ, 14 फरवरी बिहार के कैमूर जिला के दुर्गावती थाना अंतर्गत बिच्छीयां गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामुहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक रघुनाथ सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम घटित इस वारदात में कथित तौर पर शामिल चार युवकों शशिकांत बिंद उर्फ मोछू, बुल्लू बिंद, उमेश बिंद व अभिमन्यु बिंद को गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह शाम में टहल रही थी तो चारों युवकों ने एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसी रास्ते से गुजर रहे उसके पति के वारदात स्थल पर पहुंचने पर चारों आरोपी फरार हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four youth arrested for gang-rape of woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे