लाइव न्यूज़ :

चीन में कोविड-19 के शुरूआती चरण के बारे में जानकारी साझा करने वाली वकील को चार साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:28 IST

Open in App

बीजिंग, 28 दिसंबर (एपी) चीन की एक अदालत ने कोरोना वायरस संक्रमण के शुरूआती चरण की जानकारी मीडिया से साझा करने वाली एक पूर्व वकील को हवाई यात्रा करने और देश में संकट पैदा करने के आरोप में चार साल की कैद की सजा सुनाई है।

शंघाई में पुडोंग न्यू एरिया जन अदालत ने झांग झान को यह सजा सुनाई है। दरअसल, उन पर आरोप लगाये गए थे कि कि उन्होंने वायरस संक्रमण के प्रसार के बारे में झूठी सूचना फैलाई, विदेशी मीडिया को साक्षात्कार दिये, लोक व्यवस्था में व्यवधान डाला और महामारी के बारे में दुर्भावनापूर्ण बयान दिए।

अधिवक्ता झांग केके ने सजा सुनाए जाने की पुष्टि की है , लेकिन कहा कि इस बारे में ब्योरा देना अनुपयुक्त है। संभवत: यह इस बात की ओर संकेत था कि अदालत ने इस बारे में विवरण साझा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि अदालत ने झांग से यह नहीं पूछा कि क्या वह अपील करना चाहेंगी, वहीं झांग ने भी संकेत नहीं दिया कि वह ऐसा करेंगी।

गौरतलब है कि झांग (37) ने फरवरी में वुहान की यात्रा की थी और सोशल मीडिया के कई मंचों पर महामारी फैलने के बारे में पोस्ट किया था। समझा जाता है कि कोविड-19 महामारी पिछले साल के अंत में मध्य चीन के इस शहर से फैलनी शुरू हुई थी।

उन्हें मई में गिरफ्तार किया गया था। चीन में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लक्षित राष्ट्रव्यापी उपायों और सरकार की शुरूआती प्रतिक्रिया की आलोचना पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बीच यह कार्रवाई की गई थी।

झांग हिरासत में रहने के दौरान कथित तौर पर लंबी भूख हड़ताल पर बैठ गई, जिस कारण प्राधिकारियों को जबरन उन्हें भोजन कराना पड़ा और उनका स्वास्थ्य खराब बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि चीन पर महामारी के शुरूआती प्रसार को ढंकने और महत्वपूर्ण सूचना साझा करने में देर करने के आरोप लगाये जाते रहे हैं। चीन के इस कथित कदम से वायरस का प्रसार हुआ और महामारी विश्वव्यापी हो गई, जिसने दुनिया भर में आठ करोड़ से अधिक लोगों को बीमार कर दिया और करीब 18 लाख लोगों की जान ले ली।

हालांकि, चीन इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए यह कहता रहा है कि उसने फौरी कार्रवाई की और शेष विश्व को तैयारी करने के लिए समय मिल गया।

चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का मीडिया पर सख्त नियंत्रण है और अपनी अनुमति के बगैर सूचना साझा नहीं करने देना चाहती है।

महामारी के शुरूआती दिनों में प्राधिकारियों अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कई चिकित्सकों को फटकार लगाई थी,जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मित्रों को वायरस के बारे में सतर्क किया था। इनमें एक प्रमुख चिकित्सक ली वेनलियांग भी थे, जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण से बाद में मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू