लाइव न्यूज़ :

चार वर्षीय बच्चे के अपहरण एवं हत्या का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 16, 2021 00:07 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 15 फरवरी नोएडा में पुलिस ने चार वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

उसके एक अन्य साथी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि 24 जनवरी को थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले चार वर्षीय ऋतिक का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने 13 फरवरी को इस मामले में अनिल नामक एक बदमाश को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने के बताया कि अनिल से पूछताछ के आधार पर बच्चे का शव बरामद कर लिया गया था।

चंदर ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि फिरौती के लिए अनिल तथा विजय ने बच्चे का अपहरण किया था।

उन्होंने बताया कि बच्चे की हत्या एवं अपहरण के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी विजय की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

चंदर ने कहा, ‘‘सोमवार देर रात थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर विजय को 130 मीटर रोड के पास घेर लिया। उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा