हरियाणा के सोनीपत में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

By भाषा | Updated: February 28, 2021 17:01 IST2021-02-28T17:01:48+5:302021-02-28T17:01:48+5:30

Four-year-old girl raped in Sonipat, Haryana | हरियाणा के सोनीपत में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

हरियाणा के सोनीपत में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

चंडीगढ़, 28 फरवरी हरियाणा के सोनीपत जिले में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी राई पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित पीड़िता के घर के पास रहता था और कथित तौर पर बच्ची को फुसला कर शुक्रवार रात अपने घर ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने फोन पर बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four-year-old girl raped in Sonipat, Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे