लाइव न्यूज़ :

चार साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:25 IST

Open in App

भदोही (उप्र), 24 जून जिले में सुरयावा थाना क्षेत्र के एक गाँव में चार साल की एक दलित बच्ची से एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज मामले के आधार पर यहां बताया कि मुसहर बस्ती का एक परिवार तथा बस्ती के कुछ अन्य लोग बुधवार रात सुरयावा क्षेत्र में अचानक आई बारिश से बचने के लिए गांव में एक व्यक्ति के घर पर लगे शेड के नीचे सोए थे। आधी रात के बाद उसी गांव का रहनेवाला नरेश सरोज (42) शेड के नीचे परिवार के साथ सो रही चार साल की एक बच्ची को उठाकर ले गया और एक खेत में बनी चारदीवारी के अंदर उससे दरिंदगी की।

सूत्रों ने कहा कि सुबह परिवार ने बच्ची को न पाकर उसे खोजना शुरू किया। इस बीच, ग्रामीणों ने घटनास्थल पर खून से लथपथ बेहोश बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी नरेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ लोगों ने आरोपी को घटनास्थल से जाते देखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर