लाइव न्यूज़ :

नोएडा में चार साल का बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 14, 2021 09:39 IST

Open in App

नोएडा, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में चार साल का बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उसे सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

चाइल्ड पीजीआई की निदेशक डॉक्टर ज्योत्सना मदान ने बताया कि चार वर्षीय बच्चा मंगलवार दोपहर बाद अस्पताल में लाया गया। बच्चे को तेज बुखार, खांसी और जुकाम है। साथ ही पेट में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि बच्चे का आक्सीजन स्तर नियंत्रण में है। बच्चे की देखभाल के लिए विशेष टीम बनायी गयी है। बच्चे में कोरोना वायरस के स्वरूप का पता लगाने के लिए नमूना भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की लैब में भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद अस्पताल एवं स्वास्थ विभाग सतर्क हो गया है। उन्होंने बताया कि मरीज का नमूना दोबारा जांच के लिए लैब भेजा गया है। साथ ही उसके माता-पिता तथा संपर्क में आए लोगों की भी आरटीपीसीआर जांच करायी जा रही है।

पहले बच्चे को सेक्टर-29 स्थित भारद्वाज अस्पताल में भर्ती था। बाद में उसकी हालत नाजुक होने पर सेक्टर-30 स्थित सुपर स्पेशलिटी पेडियाट्रिक एंड पोस्ट ग्रैजुएट टीचिंग इंस्टीट्यूट (चाइल्ड पीजीआई) में भर्ती कराया गया।

वहीं, मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर जनपद में कोविड-19 के पांच नए मरीज पाए गए जबकि पांच मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। जनपद में अभी 41 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह