लाइव न्यूज़ :

बोरवेल में गिरा चार साल का बच्चा, बचाव कार्य तेज

By भाषा | Updated: December 2, 2020 18:40 IST

Open in App

महोबा (उप्र), दो दिसंबर महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र स्थित बुधौरा गांव में बुधवार को एक खुले बोरवेल में चार साल का बच्चा गिर गया। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। बच्चे को बोरवेल के अंदर पाइपलाइन से ऑक्सीजन दी जा रही है।

महोबा के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 'भाषा' को बताया कि फिलहाल बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे रही है। इससे अंदाज लगाया जा रहा कि बच्चा 25 से 30 फीट की गहराई में बोरवेल में फंसा है।

उन्होंने बताया कि बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 20 सदस्यीय दल को लखनऊ से बुलाया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया, “दमकल और स्वास्थ्य विभाग के दल मौके पर मौजूद हैं। बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए मशीन से खुदाई शुरू कर दी गयी है। बच्चे को पाइपलाइन के जरिये बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।”

गौरतलब है कि बुधौरा गांव में बुधवार अपरान्ह करीब ढाई बजे खेत में खेलते समय भागीरथ कुशवाहा का चार साल का बेटा धनेंद्र उर्फ बाबू उसी के खेत में खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के समय बच्चे के मां-बाप कुछ दूरी पर गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया