लाइव न्यूज़ :

बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 11:27 IST

Open in App

महोबा (उप्र), तीन दिसंबर महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बुधौरा गांव में बुधवार दोपहर बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत हो गयी है।

करीब 18 घंटे तक चले अभियान के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बच्चे का शव बोरवेल से बाहर निकाला जा सका।

महोबा के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘करीब 18 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया, ‘‘बोरवेल में 25 फीट की गहराई के नीचे पानी था और ऐसा लगता है कि बच्चा उसी पानी में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।’’

वहीं, महोबा जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर गुलशेर अहमद ने बताया कि जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि अस्पताल लाने से छह घंटे पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।

बुधौरा गांव में बुधवार अपरान्ह करीब ढाई बजे खेत में खेलते समय किसान भागीरथ कुशवाहा का चार साल का बेटा धनेंद्र उर्फ बाबू उसी के खेत के खुले बोरवेल में गिर गया था और वह 25 से 30 फीट की गहराई में नीचे फंसा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग