तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:07 IST2021-09-09T14:07:05+5:302021-09-09T14:07:05+5:30

Four women killed, 15 injured in road accident in Tamil Nadu | तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

तूतीकोरिन (तमिलनाडु), नौ सितंबर तमिलनाडु के तूतीकोरिन में बृहस्पतिवार को एक सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई और 15 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक लॉरी चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद यह वाहन एक वैन से टकरा गया। घटनास्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो अन्य महिलाओं की मौत एक अस्पताल में हुई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि पांच को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में दोनों वाहन के चालक शामिल हैं। सूखे फूलों के निर्यात से संबंधित एक स्थानीय इकाई में काम करने वाली 18 महिलाएं वैन में सवार थीं। यह घटना जिले के सिलानाथम मेन रोड पर हुई। जिला पुलिस प्रमुख एस जयकुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four women killed, 15 injured in road accident in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे