लाइव न्यूज़ :

आश्रम महंत के खिलाफ चार महिलाओं ने कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:50 IST

Open in App

जयपुर, छह मई जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में चार महिलाओं ने आश्रम के एक महंत के खिलाफ उनसे आश्रम में कथित दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थानाधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार की तीन पीडि़त महिलाओं ने आश्रम के महंथ शैलेन्द्र मेहता के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज करवाया जबकि एक अन्य महिला ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलायें आश्रम में सत्संग और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिये जाया करती थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िताओं ने बताया कि वे और उनके परिजन कई सालों से आश्रम जाया करते थे। उन्होंने कहा कि सेवा के नाम पर वे कुछ दिन आश्रम में रूका करती थीं उसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि मामला उस समय उजागर हुआ जब एक पीडि़त महिला ने अपने पति को उसकी छोटी बेटी को तपस्वी आश्रम में ले जाने से रोक दिया था ।

उन्होंने बताया कि पीडि़त महिला ने आरोपी द्वारा उसके साथ किये गये कारनामों का खुलासा किया। आरोपी बाबा ने दो अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही कृत्य किया था। पीड़ित महिला के परिजनों ने साहस दिखाते हुए आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह