लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने चार महिलाओं को पीटा, दो को किया निर्वस्त्र

By भाषा | Updated: July 24, 2018 05:19 IST

पिछले सप्ताह बच्चा चोरी के संदेह में जिले के उसी प्रखंड में मानसिक रूप से परेशान एक महिला से मारपीट की गयी थी। जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती ने बताया कि चारों महिलाओं की उम्र 20 से 50 साल के बीच है।

Open in App

जलपाईगुड़ी, 24 जुलाईः पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में चार महिलाओं से कथित तौर पर मारपीट की और उनमें से दो को निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना धूपगुड़ी प्रखंड के दवकिमारी गांव में हुई। बच्चा चोर होने के संदेह में जिले में इस महीने हमले की यह चौथी घटना है। 

पिछले सप्ताह बच्चा चोरी के संदेह में जिले के उसी प्रखंड में मानसिक रूप से परेशान एक महिला से मारपीट की गयी थी। जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती ने बताया कि चारों महिलाओं की उम्र 20 से 50 साल के बीच है। महिलाएं स्थानीय नहीं थी और भीड़ ने उनसे कुछ सवाल पूछे जिसके जवाब पर उन्हें यकीन नहीं हुआ। 

पुलिस ने बताया कि एक महिला ने कथित तौर पर कहा कि वह एक परिजन की तलाश कर रही थी। दूसरी महिला ने कहा कि वह रिश्तेदार के यहां जा रही थी , जबकि तीसरी महिला ने कहा कि वह घर घर जाकर कपड़ा बेचती है और चौथी महिला ने कहा कि वह बगल के बैंक में काम से आयी थी। 

मैती ने बताया कि बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ ने चारों महिलाओं से कथित तौर पर मारपीट की और उनमें से दो को निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को बचाया और उन्हें निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनकी हालत स्थिर है। 

मैती ने कहा कि आज की घटना के संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है। पूर्व की घटना के मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ना चाह रहे लोग बच्चा चोरी की अफवाह फैला रहे हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं