लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में चार जंगली हाथी बीमार, वन विभाग कर रहा इलाज

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:58 IST

Open in App

कोरबा, 22 नवंबर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शावक समेत चार हाथी अचते पाए गए। वन विभाग ने हाथियों का इलाज शुरू कर दिया है।

सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कछिया गांव के करीब एक हाथी शावक समेत चार हाथी बेहोश हो गए।

अ​धिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों से कुछ हाथियों के बेहोश होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। जब दल वहां पहुंचा तब चार हाथी जंगल में अचेत पड़े थे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पहुंचे चिकित्सकों के दल ने हाथियों का इलाज शुरू किया तब इनमें से दो हाथी कुछ देर बाद खड़े हो गए। शावक और एक अन्य हाथी का इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि बीमार हाथी चिकित्सकों और वन विभाग के दल की निगरानी में है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि क्षेत्र में लगभग 16 हाथियों का दल पिछले कुछ समय से विचरण कर रहा है। रविवार रात हाथियों ने वहां कुछ घरों और फसलों को नुकसान भी पहुंचाया था।

अधिकारियों ने आशंका जतायी कि विषाक्त भोजन के कारण हाथी अचेत हो गए थे। आशंका है कि हाथियों ने कुछ ऐसा पदार्थ अधिक मात्रा में खा लिया था जिससे वह बीमार हो गए। अभी तक उनके बीमार होने के कारणों के बारे में सही जानकारी नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो