लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में चार ग्रामीणों की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:40 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, नौ अगस्त छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे चार ग्रामीणों की सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि पांच अन्य घायल हो गये।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में टेटम और तेलम गांवों के मध्य ट्रैक्टर के एक छोटे तालाब में गिरने से उसमें सवार चार ग्रामीणों--कोसा माड़वी (35), दसई कवासी (16), दिनेश मरकाम (नौ) और महिला फूके कवासी (40) की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टेटम गांव के लगभग 30 ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कटेकल्याण की ओर जा रहे थे। दोपहर बाद लगभग एक बजे टेटम और तेलम गांव के मध्य ट्रैक्टर एक तालाब में गिर गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल ले जा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए