लाइव न्यूज़ :

शराब पीने से चार ग्रामीणों की मौत, तीन की हालत गंभीर, पुलिस और आबकारी विभाग के कई अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: March 21, 2021 23:40 IST

Open in App

(अतिरिक्त सामग्री के साथ)

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 21 मार्च चित्रकूट जिले के राजापुर थानाक्षेत्र के खोपा गांव में रविवार को कथित मिलावटी शराब पीने से चार ग्रामीणों की मौत हो गयी और तीन की हालत गंभीर है।

इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, मुख्‍य आरक्षी व आरक्षी तथा पुलिस महकमे के एक उपनिरीक्षक और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

चित्रकूटधाम परिक्षेत्र (बांदा) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद रविवार को बताया कि खोपा गांव में शराब पीने से एक ग्रामीण की मौत शनिवार शाम हो गयी थी, जबकि एक व्यक्ति ने रविवार सुबह राजापुर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया था, जहां रास्ते में दो और लोगों की मौत हो गयी है। अब तक शराब पीने से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

आईजी ने बताया कि दो लोगों का अभी प्रयागराज में इलाज चल रहा है, साथ ही गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान को गंभीर हालत में राजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि सभी लोगों ने शनिवार को गांव में बिक रही देशी शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

सत्यनारायण ने बताया कि गांव में शराब का ठेका नहीं है, लेकिन 15 किलोमीटर दूर के सरकारी ठेके से शराब खरीदकर गांव में बेचे जाने की बात सामने आई है इसलिए गांव में शराब बेचने वाले को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बीट के एक उपनिरीक्षक (एसआई) और एक सिपाही को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

इस बीच लखनऊ में आबकारी विभाग द्वारा जारी एक बयान में अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने कहा, “चित्रकूट के जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन, आबकारी निरीक्षक अशरफ अली सिद्दीकी, आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षी सुशील कुमार पांडे और आरक्षी संदीप कुमार मिश्रा को शिथिलता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग