लाइव न्यूज़ :

UP के पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी समेत 4 पूर्व विधायक BSP से निष्कासित, अनुशासनहीनता के आरोप में की गई कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 12:36 IST

बसपा पार्टी से निकाले जाने वाले लोगों में सदर से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, रामनगर से पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी तथा महादेवा से पूर्व विधायक दूधराम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराम प्रसाद चौधरी ने कहा कि उन्होंने शनिवार सुबह ही बसपा से त्यागपत्र दे दिया थाबसपा ने एक दिन पहले बस्ती के जिलाध्यक्ष प्रेमसागर को हटाकर धुसिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी समेत चार पूर्व विधायकों को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी से निकाले जाने वाले लोगों में सदर से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, रामनगर से पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी तथा महादेवा से पूर्व विधायक दूधराम शामिल हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें  कि सभी नेताओं पर कार्रवाई किए जाने के बाद इस संबंध में  नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय धुसिया ने मीडिया को जानकारी दी है। इन चारों नेताओं के निष्कासन से संबंधित सूचना जारी करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय धुसिया ने रविवार को बताया कि विधायकों के खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने तथा अनुशासनहीनता के आरोप के कारण की गई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बसपा ने एक दिन पहले बस्ती के जिलाध्यक्ष प्रेमसागर को पद से हटाते हुए धुसिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था।  इस बीच, कप्तानगंज के पूर्व विधायक राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि उन्होंने शनिवार सुबह ही बसपा से त्यागपत्र दे दिया था।  

हलांकि, लोकसभा चुनाव 2019  के बाद से ही बसपा में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने की वजह से कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।  आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण बसपा के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने यह कार्रवाई की गई थी। रामवीर उपाध्याय पर लोकसभा चुनाव में आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ समेत कई सीटों पर पार्टी का विरोध करने का आरोप था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?