लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में चार आतंकी ढेर, आपरेशन जारी, हथियार बरामद, 2 के शव मिले, दो की तलाश जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 24, 2021 15:23 IST

Jammu and Kashmir Police: इलाके में आंतकियों के होने की सूचना पर पुलिस, सेना और सीरआरपीएफ ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे शालगुल के जंगलों में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना मिली थी।सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकवादियों के शवों व मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है।जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी सेना की तीन आरआर और सीआरपीएफ का दल शालगुल के जंगलों में पहुंच गया।

जम्मूः अनंतनाग में कितने आतंकी मारे गए, फिलहाल असमंजस बरकरार है क्योंकि पुलिस ने 4 आतंकियों के मारे जाने वाले ट्विट को डिलिट करने के बाद दावा किया है कि फिलहाल दो ही शव बरामद हुए हैं और अन्य दो की तलाश की जा रही है। इस बीच कुपवाड़ा में आतंकियों की खबर मिलने के बाद व्यापक तलाशी अभियान छेड़ा गया है। 

अनंतनाग के शालगुल श्रीगुफवारा में दो आतंकियों के शव सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिए हैं। मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन के बताए जा रहे हैं। आतंकियों की पहचान की जा रही है। यही नहीं जंगल में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर के आइजीपी विजय कुमार ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं।

पुलिस को आज सुबह विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली कि शालगुल के जंगलों में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के देखे गए हैं। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों समेत सेना की तीन आरआर और सीआरपीएफ का दल शालगुल के जंगलों में पहुंच गया। आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वहीं जंगल में छिपे आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई के बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने गोलीबारी जारी रखी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था परंतु उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर गोलीबारी जारी रखी। दोनों ओर से घंटों चली गोलीबारी के बीच दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

हालांकि इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था परंतु शवों की बरामदगी न होने पर पुलिस द्वारा इस संबंध में किए गए ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया। यही नहीं अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के मारे जाने को लेकर कोई गलतफहमी हो गई थी।

इस बीच सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सभी क्षेत्रों में प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना की 28 आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम इस आप्रेशन को अंजाम दे रही है। सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे