लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड, ब्रिटेन से आए चार यात्री संक्रमित, नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 12:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर नीदरलैंड और ब्रिटेन से दिल्ली आए चार यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अब उनके नमूनों का जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित हैं या नहीं।

सूत्रों ने बताया कि इन सभी को लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में, संक्रमितों के लिए आरक्षित वार्ड में पृथक रखा गया है।

सूत्र ने कहा, ‘‘ एम्स्टर्डम और लंदन से आने वाले चार विमान 1,013 यात्रियों के साथ रात 12 बजे से सुबह छह बजे के बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इन यात्रियों में से चार संक्रमित पाए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि ये सभी भारतीय नागरिक हैं।

केन्द्र के अनुसार, जोखिम वाले देशों की सूची में यूरोपीय देश, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इज़राइल और हांगकांग शामिल हैं।

इस सूची में शामिल देशों से भारत आने वाले लोगों को मंगलवार आधी रात से अतिरिक्त नियमों का पालन करना होगा।

नए नियमों के तहत, ‘‘उच्च जोखिम वाले’’ देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य है और जांच के नतीजे आने पर ही उन्हें हवाई अड्डे से बाहर जाने दिया जाएगा। साथ ही, अन्य देशों से उड़ानों से आने वाले यात्रियों में से पांच प्रतिशत की जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू