लाइव न्यूज़ :

नोएडा में चार चोर गिरफ्तार, 30 दोपहिया वाहन बरामद

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:33 IST

Open in App

नोएडा, 12 अप्रैल नोएडा में पुलिस ने सोमवार को चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए कहा कि बाइक चोरी के कई मामलों का पर्दाफाश किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 57 के पास से जयचंद उर्फ लल्ला, गोकुल चंद्र, अमन तथा अतुल गुप्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 23 मोटरसाइकिल तथा सात स्कूटी बरामद की है।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि जयचंद गोकुल तथा अमन वाहन चोरी करते हैं। अतुल गुप्ता इनसे चोरी के वाहन खरीद कर मेरठ में ले जाकर कबाड़ी के यहां कटवाता है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इससे पूर्व कई बार जेल जा चुके हैं। इनके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। इन बदमाशों ने अब तक 200 से ज्यादा वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्तता की बात स्वीकार की है। डीसीपी ने बताया कि इनका गिरोह लल्ला गैंग के नाम से कुख्यात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां