लाइव न्यूज़ :

शोपियां, पुलवामा में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को शोपियां में मार गिराया जबकि पुलवामा में दो आतंकवादी मारे गए, जिनकी पहचान अभी नहीं हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के चौगाम गांव इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला। उन्हें आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया। हालांकि, आतंकवादियों ने इससे इनकार कर दिया और संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान शोपियां में ब्रारीपुरा के सज्जाद अहमद चक और पुलवामा में अचान लिटर के राजा बासित याकूब के रूप में की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे है और वे आतंकी अपराध के कई मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा मारा गया आतंकवादी चक युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने में भी शामिल रहा।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल, चार एके मैगजीन और 32 गोलियों समेत हथियार एवं गोला बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के त्राल इलाके के हरदुमीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जिनकी पहचान अभी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अभी यह भी नहीं पता चल पाया है कि ये आतंकवादी किस समूह से जुड़े हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह