लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में चार आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 अक्टूबर सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के उन दो कमांडरों सहित चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया जो प्रवासी मजदूरों की हत्या में शामिल थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां के दरगड़ में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि दो आतंकवादी कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह में अब तक 15 आतंकवादी मारे गए हैं।

इस बीच शोपियां अभियान में एक सैनिक शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस और सेना ने कुलगाम में लश्कर के जिला कमांडर (गुलजार अहमद रेशी) और एक अन्य को मार गिराया जो 17 अक्टूबर को बिहार के दो गरीब मजदूरों की हत्या में शामिल थे।

एक रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, कुलगाम जिले में अशमुजी-देवसर सड़क पर दो आतंकवादियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद बुधवार शाम को संयुक्त अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई और बार-बार आत्मसमर्पण की अपील गयर जिसे आतंकवादियों ने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने कहा, "इसके बाद हुयी मुठभेड़ में, दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक एके राइफल और युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किए गए हैं।"

इससे पहले दिन में, आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के दरगड़ इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।।

अधिकारियों ने बताया कि लश्कर ए तैयबा का मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा, “तीन सुरक्षाकर्मी इस अभियान में घायल हो गए। उनमें से एक की बाद में यहां एक अस्पताल में मौत हो गयी।” मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल वानी के रूप में की गई है जिसने जो 2020 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

कुमार ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद वानी के रूप में की गई है जो जुलाई 2020 से सक्रिय था। दो सप्ताह में अब तक 15 आतंकवादियों को मारा जा चुका है।” उन्होंने कहा कि वानी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के रहने वाले सगीर अहमद की हत्या में शामिल था।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने बुधवार को किश्तवाड़ जिले में हथगोले के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डोडा जिले के सोहेल अहमद भट के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी