लाइव न्यूज़ :

बीदर में एक ही परिवार के चार किशोरों की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 18:04 IST

Open in App

बीदर, तीन अक्टूबर कर्नाटक के बीदर जिले के गांव में दरगाह के नजदीक झील में डूबने से एक परिवार के चार किशोरों की रविवार को मौत हो गई। पीड़ित परिवार हैदराबाद से आया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परिवार हैदराबाद के बोराबंदा से घोरवाडी गांव हजरत इस्माइल शाह को अकीदत पेश करने आया था। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के बाद परिवार के लड़के झील में नहाने गए और गहरे पानी में उतर गए जबकि उन्हें तैरना भी नहीं आता था।

पुलिस ने बताया कि नहाते वक्त जब एक किशोर डूबने लगा तो बाकी उसे बचाने गए और सभी चारों की पानी में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो सगे भाई थे जबकि दो अन्य रिश्ते से भाई थे।

पुलिस ने बताया कि दमकल और आपात सेवा के कर्मियों ने मृतकों के शव झील से निकाल लिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच