लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में लड़ाई में चार छात्र घायल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 01:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में शनिवार को एक स्कूल के बाहर हुई लड़ाई में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले चार छात्रों पर कथित तौर पर धारदार वस्तु से हमला किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इनमें से तीन लड़कों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि चौथे लड़के को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांडव नगर थाने को पीसीआर कॉल आई कि कुछ स्कूली लड़कों में लड़ाई हो रही है और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 15 से 16 साल की उम्र के चार लड़कों पर धारदार वस्तु से हमला किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) प्रियंका कश्यप ने बताया कि चारों घायल छात्र त्रिलोकपुरी के सरकारी स्कूल के हैं और परीक्षा देने मयूर विहार फेस-2 पहुंचे थे जिनका शकरपुर के स्कूल के कुछ छात्रों से झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह