लाइव न्यूज़ :

सपा के जिला स्तर के चार नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:05 IST

Open in App

मथुरा, 19 मार्च मथुरा से सपा के जिलाअध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन और उनके तीन सहयोगियों को पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे और तकरीबन उसी समय वृन्दावन थाना क्षेत्र में उनके स्वागत आयोजन में लगे जिलाध्यक्ष सहित चार नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि यह संयोग मात्र है कि सपा के मुखिया जब जिले में थे, तभी यह गिरफ्तारियां हुईं, ये चारों वांछित थे और पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस ने लोकमणिकांत, उपाध्यक्ष ध्रुव पांचाल, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष लोकेश चौधरी उर्फ लाकेंद्र, कार्यकर्ता मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ 13 फरवरी की रात को ही नारियल फोड़ और फीता काटकर देवरहा बाबा घाट का लोकार्पण कर देने के आरोप में मामला दर्ज है, जबकि देवराहा बाबा घाट का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 14 फरवरी को करना था।

आरोपियों ने इस घटना का वीडियो और फोटो भी इंटरनेट पर पेास्ट कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे