लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र और सुलतानपुर में 400 ग्राम हेरोइन और चार किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:24 IST

Open in App

सोनभद्र/ सुलतानपुर (उप्र) तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और सुलतानपुर जिलों में पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर क्रमश: 400 ग्राम हेरोइन और चार किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है और इस सिलसिले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सोनभद्र के अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस बल ने आमडीह ग्राम के पास एक ढाबा के नज़दीक घेराबंदी करके अपाचे मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को पकड़ा और तलाशी करने पर उनके पास से 400 ग्राम अवैध हेरोइन मिली। गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार एवं जितेन्द्र नाथ ने पूछताछ में बताया कि वे लखनऊ /बाराबंकी से लाकर मादक पदार्थ सोनभद्र के आसपास व सीमावर्ती जिलों में अच्छी कीमत पर बेचते हैं l

सुलतानपुर जिले में कादीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को चार किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना कादीपुर पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान विजय प्रकाश उपाध्याय एवं नंदलाल यादव के पास से अवैध चार किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कादीपुर कृष्णकांत सरोज ने बताया कि विजय प्रकाश के पास से एक किलो 700 ग्राम व नंदलाल के पास से 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा