लाइव न्यूज़ :

18 गोवंशों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:37 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), पांच जनवरी जिले की हुसैनगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को फतेहपुर-डलमऊ मार्ग पर एक ट्रक में लादकर शिकोहाबाद से बिहार ले जाए जा रहे 18 गोवंशों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

हुसैनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को करीब 11 बजे फतेहपुर-डलमऊ मार्ग पर गोवंश लदा एक ट्रक पकड़ कर उससे 18 गोवंश (बैल) बरामद किये गए तथा चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

एसएचओ ने बताया कि ट्रक में सवार मोहम्मद इरफान निवासी प्रयागराज, सगीर खान निवासी गया (बिहार), आफताब निवासी नोधौली जिला एटा और राहुल कुरैशी निवासी जिला मथुरा को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों के हवाले से उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक में शिकोहाबाद से बैलों को लादकर तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे।

भदौरिया ने बताया कि इस संबंध में एक मुकदमा दर्जकर चारों तस्करों को जेल भेज दिया गया है और ट्रक जब्तकर बरामद गोवंशों को गौशाला भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब