लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: सिख युवतियों का अपहरण और बुजुर्ग से निकाह, हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में उतरा सिख समुदाय

By भाषा | Updated: June 29, 2021 07:39 IST

कश्मीर में 2 सिख समुदाय की लड़कियों का अपहरण करके उनका पंथ परिवर्तन कराए जाने का मामला अब तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। वह सोमवार को श्रीनगर पहुंचे और सिखों के समूह के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय इन महिलाओं को उनके परिवार के हवाले करने और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून की मांग करता है।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक नेता ने आरोप लगाया कि हाल में कश्मीर में चार सिख महिलाओं का जबरन विवाह कराया गया। उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। उन्होंने महिलाओं को उनके परिवार को सौंपने और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक कानून की मांग की।

सिख समुदाय के सदस्यों ने कथित ‘‘अपहरण और धर्म परिवर्तन’’ के खिलाफ समूचे जम्मू कश्मीर में सड़कों और राजमार्ग पर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में शिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा के समक्ष उठाया है।

सिरसा ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह हमसे फोन पर बात की। उन्होंने हमें बताया कि वह रविवार से उपराज्यपाल के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।’’सिरसा ने कहा, ‘‘हम लोग दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। चार महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। इनमें 18 साल की एक युवती की शादी अधेड़ उम्र के शख्स से हुई है और कहा जा रहा है कि लड़की ने अपनी मर्जी से शादी की है।’’

 

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्यायपालिका भी महिला के परिवार के साथ न्याय नहीं कर पाया। उन्होंने कहा, ‘‘अदालत परिसर में महिला के परिवार को घुसने की इजाजत नहीं दी गयी जबकि व्यक्ति के सारे रिश्तेदार परिसर में मौजूद थे जिन्होंने लड़की पर दबाव बनाया। इस तरह इसे न्यायोचित ठहराया गया।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos