लाइव न्यूज़ :

पलामू में चार लुटेरे हथियार के साथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 23:34 IST

Open in App

मेदिनीनगर, पांच फरवरी पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने सड़क पर लूटपाट की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल चार लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

कथित लुटेरों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पास से 315 बोर की देसी पिस्तौल और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुई है जिसका इस्तेमाल कई वारदातों में किया गया था।

उन्होंने बताया कि इन कथित लुटेरों ने गत 21 जनवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर-गढ़वा मार्ग में मंगरदाहा घाटी के पास शिक्षक चन्द्र कुमार पाण्डेय से 17 हजार रुपये लूट लिए थे, इसके अलाव उनकी आधा दर्जन अन्य मामले में भी तलाश थी।

गिरफ्तार कथित अपराधियों की पहचान सद्दाम अंसारी (23), शकील मंसुरी (34), शाहरुख खान (25) और इमरान आलम (31 वर्ष) के रूप में की गयी है। सभी आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए