लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय योजना के तहत चार सड़क परियोजनाएं मध्यप्रदेश के ग्वालियर अंचल के लिए मंजूर : सिलावट

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:33 IST

Open in App

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), 15 दिसंबर मध्यप्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बुधवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने केंद्रीय सड़क एवं बुनियादी संरचना फंड के तहत 514.68 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण चार सड़क परियोजनाएं प्रदेश के ग्वालियर अंचल के लिए स्वीकृत किये हैं।

सिलावट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कैबिनेट सहयोगी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर क्षेत्र में सड़कों की दयनीय स्थिति और जनहित में उनके निर्माण की जरूरत को रेखांकित किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘सिंधिया के निरंतर प्रयासों के कारण केन्द्र सरकार ने केंद्रीय सड़क एवं बुनियादी संरचना फंड के तहत 514.68 करोड़ रुपये की चार सड़क परियोजनाएं प्रदेश के ग्वालियर अंचल के लिए स्वीकृत किये हैं।’’ सिलावट ग्वालियर जिले के प्रभारी भी हैं।

सिलावट ने बताया कि इन चार सड़क परियोजनाओं में 406.35 करोड़ रुपये लागत की ग्वालियर में स्वर्णरेखा नाले पर 6.5 किलोमीटर लम्बी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान से महारानी लक्ष्मीबाई समाधि तक चार-लेन एलिवेटेड सड़क शामिल है।

इसके अलावा, इन चार सड़क परियोजनाओं में 74.8 करोड़ रुपये लागत की भितरवार-करहिया-चीनौर की सड़क 32.8 किलोमीटर लंबी, 28.53 करोड़ रुपये लागत की छितौली-रानीघाटी मंदिर तक 11.6 किलोमीटर लंबी और 4.99 करोड़ रुपये लागत की डबरा-पिछोर सड़क से लेकर कटारे बाबा की समाधी-सरनागत बडेरा तक 4.7 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट