लाइव न्यूज़ :

पंजाब के चार मंत्रियों ने नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित करने की मांग की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 मई पंजाब के चार मंत्रियों ने बार -बार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को निशाना बनाने को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी से निलंबित करने की मांग की और आरोप लगाया कि अमृतसर पूर्व के इन विधायक ने संभवत: आप या भाजपा के उकसावे में ऐसा किया है।

इससे पहले, तीन मंत्रियों--ब्रह्म मोहिंद्र , सुंदर शाम अरोड़ा और साधु सिंह धर्मासोत ने कांग्रेस आलाकमान से मुख्यमंत्री के विरूद्ध ‘बयानबाजी’ करने को लेकर सिद्धू के खिलाफ ‘अनुशानात्मक कार्रवाई’ करने की अपील की थी।

राज्य के चार मंत्रियों-बलबीर सिंह, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण और गुरप्रीत कांगर ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री पर क्रिक्रेट से राजनीति में आये इन नेता के ‘भड़काऊ एवं लक्ष्यभेदी’ हमले कांग्रेस के लिए ‘आपदा को निमंत्रण’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें (सिद्धू को) यदि निष्कासित नहीं किया जाता है, तो कम से कम तत्काल निलंबित कर दिया जाना चाहिए क्योंकि पंजाब कांग्रेस में उनकी लगातार उपस्थिति पार्टी की प्रदेश इकाई में अव्यवस्था फैला रही है और चुनाव की तैयारी के अधिक अहम कार्य से ध्यान बंट रहा है।’’

इन मंत्रियों ने सिद्धू और आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी जैसे विपक्षी दलों से उनकी साठगांठ की संभावना से इनकार नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार इन चारों मंत्रियों ने कहा कि ऐसा बिल्कुल संभव है कि आप या भाजपा ने राज्य में अपने चुनावी एजेंडी को धार देने के मकसद से सत्तारूढ़ कांग्रेस में समस्या पैदा करने के लिए सिद्धू को मुख्यमंत्री पर हमले को उकसाया हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos