लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से संक्रमित चार कैदी अस्पताल से भागे, तीन पकड़े गए

By भाषा | Updated: December 28, 2020 01:40 IST

Open in App

बुलंदशहर, 27 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कोविड-19 से संक्रमित चार कैदी रविवार शाम अस्पताल से भाग गए जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन पुलिस ने उनमें से तीन को पकड़ लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, चारों आरोपियों को 19 दिसंबर को जेल भेजा गया था।

अधिकारी ने बताया कि वे चारों उसी दिन कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और उन्हें खुर्जा नगर के एल2 अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड के बाहर पुलिस तैनात की गई थी।

उन्होंने कहा कि रविवार शाम करीब सात बजे कैदियों ने सीढ़ियों का ताला तोड़ दिया और भागने में कामयाब रहे।

एसएसपी ने कहा कि जैसे ही मामला सामने आया, रिपोर्ट दर्ज की गई और फरार कैदियों को तलाश शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस उनमें से तीन को पकड़ने में कामयाब रही जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!