महाराष्ट्र में उपजेल से चार कैदी फरार हुए

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:09 IST2021-07-19T19:09:09+5:302021-07-19T19:09:09+5:30

Four prisoners escaped from subjail in Maharashtra | महाराष्ट्र में उपजेल से चार कैदी फरार हुए

महाराष्ट्र में उपजेल से चार कैदी फरार हुए

पुणे, 19 जुलाई महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के माढा की एक उप जेल से सोमवार सुबह चार विचाराधीन कैदी फरार हो गए, जिनमें से एक को कुछ देर बाद पकड़ लिया गया।

माढा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि फरार होने वाले विचाराधीन कैदियों में से एक अकबर पवार ने नाटक किया कि उसकी तबियत ठीक नही है, जिसके कारण जेल के कर्मचारियों ने उसका इलाज करने के लिए उसकी कोठरी का दरवाजा खोल दिया।

उन्होंने बताया, “ जब पवार का इलाज किया जा रहा था तो कोठरी से अन्य तीन कैदी, सिद्धेश्वर कैचे, आकाश भालेकर और तानाजी लोकरे भाग गए। जेल कर्मचारी उनके पीछे दौड़े तो पवार भी भाग निकला।”

अधिकारी ने कहा कि पवार को पहले भी समस्या हुई थी जिस वजह से दो बार उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था

उन्होंने कहा, “भालेकर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और तीन अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। चारों के खिलाफ हत्या, जाली नोट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four prisoners escaped from subjail in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे