लाइव न्यूज़ :

संभल में कैदियों के भागने के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित, दो कांस्टेबल की हुई थी हत्या

By भाषा | Updated: July 19, 2019 20:28 IST

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि तीन कैदियों के पुलिस हिरासत से भागने के मामले में कार्य में शिथिलता बरतने के लिए उप निरीक्षक चेतराम सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के संभल में कारागार की वैन से कैदियों के भागने के प्रकरण में कार्य में शिथिलता बरतने के लिए शुक्रवार को उप निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को कारागार की वैन पर गोलीबारी कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर तीन कैदियों के भागने में मदद की थी।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि तीन कैदियों के पुलिस हिरासत से भागने के मामले में कार्य में शिथिलता बरतने के लिए उप निरीक्षक चेतराम सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक के अलावा हेड कांस्टेबल खूब सिंह, वैन चालक इंद्रमणि तिवारी और एक अन्य पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि दोषियों को पकडने के लिए दस पुलिस टीमें बनायी गयी हैं और दोषी जल्द पकडे जाएंगे । उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरूवार को कहा था कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को अज्ञात बदमाशों को पकडने की जिम्मा सौंपा गया है ।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) पी वी रामाशास्त्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने तीनों कैदियों पर ढाई-ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग