लाइव न्यूज़ :

शराब का सेवन करते हुए वीडियो बनाने के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:09 IST

Open in App

खरगोन, 21 जुलाई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक वीडियो के सामने आने के बाद दो महिला पुलिस कर्मियों सहित चार पुलिस आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में पुलिस आरक्षकों को एक गश्ती वाहन के पास शराब का सेवन करते हुए देखा गया था।

यह घटना सोमवार को घटी थी और बाद में जारी निलंबन आदेश में कहा गया कि यह सुरक्षा कर्मियों की अनुशासनहीनता को दर्शाता है और पुलिस बल की छवि खराब करने का कार्य है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “इन चार पुलिस कर्मियों से संबंधित एक वीडियो इस सप्ताह सामने आया। वीडियो के आधार पर, उन्हें निलंबित किया गया और मामले की आगे की जांच जारी है।’’

उन्होंने कहा कि वीडियो के अनुसार, मानगांव पुलिस थाने के अंतर्गत जैतापुर चौकी पर तैनात सभी चार कर्मियों ने सरकारी वाहन का कथित रूप से दुरुपयोग किया। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा सोमवार को जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि चार कांस्टेबलों ने एक सरकारी वाहन के पास शराब पीते हुए एक वीडियो शूट किया, जिसमें कुछ पुलिस की वर्दी और कुछ अन्य सामान्य कपड़ों में थे।

आदेश में कहा गया, "यह पुलिस कर्मियों की अनुशासनहीनता को दर्शाता है और पुलिस बल की छवि खराब करने का कार्य है।"

आदेश में कहा गया है कि इस मामले में उदयराज मीणा, शुभम चौहान, स्वाति बेला और आकांक्षा वर्मा के रूप में पहचाने गए चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे