आरएसएस नेता संग दुर्व्यवहार के मामले में चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

By भाषा | Updated: April 3, 2021 00:39 IST2021-04-03T00:39:33+5:302021-04-03T00:39:33+5:30

Four policemen line up in abuse case with RSS leader | आरएसएस नेता संग दुर्व्यवहार के मामले में चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

आरएसएस नेता संग दुर्व्यवहार के मामले में चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बरेली (उप्र) दो अप्रैल बरेली में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता की कथित तौर पर पिटाई करने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है जबकि दो पुलिस उपनिरीक्षकों को निलंबित करने के लिए राज्‍य चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दीनदयाल नगर इकाई के विद्यार्थी प्रमुख आयुष चौहान को शराबी बताकर पुलिस द्वारा कथित पिटाई के के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

शुक्रवार की रात बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सिपाही अवनीश कुमार, सिपाही दीपक डांगी, अतुल और जालिम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि करगेना पुलिस चौकी प्रभारी अजब सिंह और मणिनाथ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के निलंबन के अनुमोदन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस आयुष चौहान को एक शराबी द्वारा परेशान किया जा रहा था। आयुष उसे पकड़कर करगैना पुलिस चौकी में ले गए थे, वहां मौजूद चौकी प्रभारी अजब सिंह और चार सिपाहियों ने उल्टे आयुष चौहान को हवालात में कर बंद कर दिया कि यह शराब के नशे में धुत हैं, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में आया के आयुष चौहान शराब नहीं पिए हुए थे।

बरेली के भाजपा के नेता एवं महापौर उमेश गौतम, बरेली नगर के विधायक डॉ अरुण कुमार और विधायक राजेश मिश्रा दल बल के साथ करगैना पुलिस चौकी के पास, बदायूं रोड पर धरने पर बैठ गए थे जिसे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप से समाप्त कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four policemen line up in abuse case with RSS leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे