लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति के काफिले के लिए अधिक समय तक यातायात रोकने पर उपनिरीक्षक सहित चार पुलिसवाले निलंबित

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:02 IST

Open in App

कानपुर (उप्र),26 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यात्रा के दौरान निर्धारित समय से अधिक समय तक यातायात रोकने के लिए एक उपनिरीक्षक सहित चार पुलिस कर्मियों को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। अधिक समय तक यातायात रोकने की वजह से एक बीमार महिला उद्यमी कथित तौर पर समय से अस्पताल नहीं पहुंच सकी और उनकी मौत हो गई।

इस मामले की जांच पुलिस उपायुक्त दक्षिण को सौंपी गयी है और उनसे पुलिस आयुक्त को अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

शुक्रवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के शहर आगमन से कुछ देर पूर्व रोके गए ट्रैफिक में महिला उद्यमी वंदना मिश्रा फंसी रहीं। वे इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रही थीं, लेकिन ट्रैफिक में फंसे होने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। जाम खुलने के बाद वे अस्पताल पहुंच सकीं, लेकिन वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने कहा कि भारतीय उद्योग संघ (आईआईए) की कानपुर इकाई में महिला प्रकोष्ठ की की अध्यक्ष वंदना मिश्रा के असामयिक निधन से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आहत हैं।

मिश्रा को ले जा रहा वाहन शुक्रवार शाम राष्ट्रपति के दौरे के दौरान गोविंदपुरी पुल पर रुके हुए यातायात में कथित रूप से फंस गया। उन्हें काकादेव के एक निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा था। महिला उद्यमी के निधन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त ने व्यक्तिगत रूप से इस घटना के लिए माफी मांगी ।

अरुण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, '' आईआईए की अध्यक्षा बहन वन्दना मिश्रा जी के निधन के लिये कानपुर नगर पुलिस और मैं क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य के लिये यह बड़ी सबक हैं। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यून्तम समय के लिये नागरिकों को रोका जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हों।’’

अरुण ने आगे बताया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वंदना मिश्रा के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त और जिला अधिकारी को बुलाया और शोक संतप्त परिवार को अपना शोक संदेश देने के लिए कहा।

पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला उद्यमी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार को राष्ट्रपति के संदेश से अवगत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां