लाइव न्यूज़ :

रीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर तीन पुलिसकर्मियों सहित चार व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:45 IST

Open in App

जयपुर, पांच अक्टूबर राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मंगलवार को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (रीट) पेपर लीक मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर तीन पुलिस कांस्टेबल सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक अधिकारिक बयान के अनुसार कांस्टेबल मनीष कुमार शर्मा, परमवीर सिंह, और दिगंबर सिंह के अलावा एक अन्य व्यक्ति जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

इसमें कहा गया है कि एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल मनीष कुमार शर्मा को जयपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अनुसार शर्मा वर्तमान में दौसा रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है और उसने रीट परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने की एवज में 15 लाख रूपये की मांग की थी। बयान के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये अग्रिम में लिये थे।

बयान के अनुसार एसओजी ने धौलपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल परमवीर सिंह और सवाईमाधोपुर पुलिस लाइन में तैनात दिगंबर सिंह को गिरफ्तार किया है। बयान के अनुसार इसके साथ ही अनियमितताओं में शामिल भरतपुर निवासी और बीएड के एक छात्र जयवीर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसओजी ने रीट परीक्षा में कथित अनियमिताओं में शामिल 10 लोगों को सोमवार तक गिरफ्तार कर लिया।

राज्य में 30,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रदेशभर में 26 सितंबर को रीट की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 16.50 लाख अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे