लाइव न्यूज़ :

एक अफगानी समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार, 354 किलोग्राम हेरोइन जब्त: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक अफगान नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रिकॉर्ड 354 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान दिल्ली के घिटोरनी में रहने वाला और जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के मूल निवासी रिजवान कश्मीरी और पंजाब के जलंधर निवासी गुरप्रीत सिंह और गुरजोत सिंह और अफगानिस्तान के कंधार निवासी हजरत अली के रूप में हुई है।

यह हाल ही में पुलिस के संज्ञान में आया था कि कश्मीरी दिल्ली और पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे अन्य राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी करता है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, ‘‘सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि कश्मीरी दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी इलाके में मादक पदार्थ पहुंचाने जा रहा है। उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह एक किलोग्राम हेरोइन का पैकेट देने जा रहा था।’’

डीसीपी ने बताया कि कश्मीरी ने खुलासा किया कि वह ईशा खान नाम के एक अफगान नागरिक के अधीन काम करता है जो हाल ही में भारत छोड़कर अफगानिस्तान चला गया था। खान ने उसे गुरप्रीत और गुरजोत से संपर्क करने का निर्देश दिया, जो वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद से ड्रग रैकेट चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि कश्मीरी के खुलासे के आधार पर गुरप्रीत और गुरजोत को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों की सूचना के आधार पर एक सोसायटी में खड़ी दो कारों से 166 किलो और 115 किलो हेरोइन बरामद की। बाद में दोनों आरोपियों के किराए के मकान से 70 किलो हेरोइन भी बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत और गुरजोत ने खुलासा किया कि वे नवप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति के निर्देश पर ड्रग रैकेट चला रहे थे, जो वर्तमान में पुर्तगाल में रहता है।

डीसीपी ने बताया कि गुरप्रीत ने पंजाब की कपूरथला जेल में नवप्रीत से मुलाकात की, जब वे अलग-अलग मामलों में न्यायिक हिरासत में थे।

कुशवाह ने बताया कि कश्मीरी के खुलासे के आधार पर अली को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो किलो हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाले करीब 100 किलो विभिन्न रसायन भी बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं