लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में एटीएम कार्ड धोखाधड़ी मामले में चार व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:13 IST

Open in App

नोएडा, 22 फरवरी गौतम बुद्ध नगर में थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने एटीएम मशीन से पैसा निकालने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके एटीएम कार्ड हासिल करने और उनके खातों से धन निकालने वाले एक गिरोह के चार लोगो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर ईएसआई अस्पताल के पास से रंजीत साहनी, प्रकाश चौहान, जितेंद्र साहनी तथा अरुण सिंह को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 70 एटीएम कार्ड, फर्जी तरीके से एटीएम से निकाले गए पैसों से खरीदे गए दो मोबाइल फोन आदि बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस गिरोह के सदस्य ऑटो रिक्शा में सवार होकर शहर में निकलते हैं और ये उन एटीएम मशीनों को निशाना बनाते हैं, जहां सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं होते हैं।

उन्होंने बताया कि ये आरोपी ऐसे एटीएम मशीनों पर बुजुर्ग या सीधे-साधे लोगों की ताक में रहते हैं और उनकी सहायता करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड और पिन हासिल करके धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया