उत्तर प्रदेश में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:35 IST2021-07-26T19:35:39+5:302021-07-26T19:35:39+5:30

Four persons arrested for raping minor girl in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 26 जुलाई मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की से उसके छोटे भाई के सामने बलात्कार करने के आरोपी चार लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार की रात लड़की के घर पर यह घटना हुई जब उसके माता-पिता बाहर थे। आरोपियों ने उसके भाई को बंदूक के बल पर डराकर पकड़े रखा। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देने के लिए इस कृत्य का वीडियो बनाया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक ही गांव के रहने वाले रहीब, साहिब, आरिफ और मारूफ के खिलाफ फुगाना थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 452, 505, 376 डी और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four persons arrested for raping minor girl in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे