लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ब्रिटेन से लौटे व्यक्तियों के सम्पर्क में आये चार लोग कोविड से संक्रमित पाये गए

By भाषा | Updated: December 27, 2020 21:56 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 27 दिसम्बर आंध्र प्रदेश में ब्रिटेन से लौटे कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये चार व्यक्ति रविवार को संक्रमित पाये गए। यह जानकारी स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने यहां दी।

अभी तक ब्रिटेन से हाल में लौटे 1216 व्यक्तियों में से छह व्यक्ति पूर्वी गोदावरी, कृष्णा, अनंतपुरम, गुंटूर और एसपीएस नेल्लोर जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जा चुके हैं।

स्वास्थ्य आयुक्त के. भास्कर ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों के सम्पर्क में आये तीन व्यक्ति गुंटूर में और एक नेल्लोर में संक्रमित पाया गया है।

भास्कर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 1,216 व्यक्तियों में से अभी तक 1,187 का पता लगा लिया गया है और उनमें से 1,162 को अनिवार्य 14 दिन के पृथकवास में भेजा गया है।

ब्रिटेन से लौटे 29 अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।

भास्कर ने कहा, ‘‘हम इसकी पुष्टि के लिए एनआईवी, पुणे और सीसीएमबी, हैदराबाद के जांच परिणामों का इंतजार कर रहे हैं कि कहीं ये लोग कोविड-19 के नये प्रकार से तो संक्रमित नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की यात्रा से लौटे व्यक्तियों के सम्पर्क में आये 3,282 व्यक्तियों का पता लगाकर उनकी जांच की गई। उनमें से चार कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग