लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में दो वाहनों की सीधी टक्कर में लगी आग में चार लोगों की जल कर मौत

By भाषा | Updated: November 27, 2021 17:13 IST

Open in App

पाकुड़, 27 नवम्बर झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कदवा गांव के पास शनिवार को तड़के दो वाहनों के बीच सीधी टक्कर में दोनों वाहनों में आग लग गई जिससे उनमें सवार चार लोगों की जल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों शवों को जली गाड़ियों से निकाला।

उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है । उन्होंने बताया कि घने कोहरे के चलते लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर कदवा गांव के पास सीमेंट लदे ट्रक व चिप्स लदे एक अन्य वाहन में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। टकराने के बाद दोनों वाहन एक दूसरे में फंस गये और दोनों के ड्राइवर - खलासी गाड़ी के केबिन में फंस गए।

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गयी जिसमें दोनों गाड़ियों में फंसे के चालक व खलासी की जल कर मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस वाहनों के मालिकों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे