लाइव न्यूज़ :

झारखंड की खदान में अवैध खनन करने के चक्कर में फंसे चार लोग बाहर निकले

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:18 IST

Open in App

बोकारो (झारखंड), 29 नवंबर झारखंड के बोकारो जिले में कोयले की एक परित्यक्त खदान के अवैध रूप से किये जा रहे खनन के दौरान शुक्रवार को फंसे चार लोग सोमवार सुबह बाहर निकल आए। पुलिस ने यह जानकारी दी। चंदनकियारी ब्लॉक के तिलाटांड़ गांव के निवासी चार व्यक्तियों ने कहा कि पर्वतपुर की भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की खदान से बाहर निकलने के लिए उन्होंने 20 घंटे खुदाई की।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने कहा कि खदान से बाहर निकले लोगों की पहचान लक्ष्मण रजवार (42), अनादि सिंह (45), रावण रजवार (46) और भरत सिंह (45) के रूप में की गई है जो सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे बाहर निकलने में कामयाब हुए।

जिला प्रशासन और बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा उनका पता लगाने में असफल रहने के बाद रविवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया था।

झा ने कहा कि कोयले की बंद खदान में अवैध रूप से खनन करने के लिए 26 नवंबर को छह लोग घुसे थे और खदान के एक हिस्से के धंसने से वे उसमें फंस गए थे। घटना होने के तुरंत बाद दो लोग निकलने में कामयाब हो गए थे लेकिन बाकी चार का पता नहीं लगाया जा सका था।

एसपी ने कहा कि पर्वतपुर कोयला ब्लॉक ‘इलेक्ट्रोस्टील प्लांट’ के प्रबंधन के अधीन था जिसका बीसीसीएल ने अधिग्रहण कर लिया था। अवैध खनन में शमिल चार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं, इस पर प्रशासन ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू