लाइव न्यूज़ :

सिगरेट के पैसे मांगने पर चार लोगों ने दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या की

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:00 IST

Open in App

शहडोल (मप्र) 16 अक्टूबर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में चार लोगों ने एक दुकानदार की सिगरेट के पैसे मांगने पर कथित तौर पर पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर देवलंद कस्बे की है। आरोपियों की पहचान मोनू खान, पंकज सिंह, विराट सिंह और संदीप सिंह के तौर पर हुई है।

ब्यौहारी के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) भविष्य भास्कर ने कहा, ‘‘चारों आरोपी रात लगभग 9 बजे अरुण सोनी की दुकान पर गए और सिगरेट मांगी। सोनी ने उनसे सिगरेट के लिए भुगतान करने के लिए कहा तो चारों ने उसके साथ मारपीट की। अपने पिता को बचाने के लिए सोनी के दो बेटों की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी।’’

उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने के कुछ समय बाद सोनी की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि चार में से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू