लाइव न्यूज़ :

बैंक धोखाधड़ी मामले में चार लोगों को जेल की सजा, दो कंपनियों पर जुर्माना

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर पुणे की एक विशेष अदालत ने 300 करोड़ रुपये के बैंक धोधाखड़ी मामले में चार लोगों को जेल की सजा सुनाई और दो कंपनियों वेरन एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड ओर वेरन ऑटो कंपनी प्राइवेट लिमिटेड पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला कैनरा बैंक की तरफ से जारी ऋण पत्र पर बैंक ऑफ इंडिया से 246 फर्जी बिल के माध्यम से 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि अदालत ने महाराष्ट्र के पुणे में डेक्कन जिमखाना शाखा में पदस्थ कैनरा बैंक के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक एस. आर. हेगड़े को पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

कंपनियों के तत्कालीन अकाउंट सहायक गणेश कोल्हे को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई और डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सीबीआई के प्रवक्ता आर. सी.जोशी ने यहां बयान जारी कर बताया कि अन्य अकाउंट सहायक गणेश गायकवाड़ और रत्न मेटल मार्ट के मालिक मनोज एस. रवि को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी गई और उन पर एक- एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘अदालत ने वेरन एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड, पुणे और वेरन ऑटो कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, पुणे पर एक- एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।’’

जोशी ने कहा कि दोनों कंपनियों के निदेशक सहित तीन आरोपियों की इस दौरान मौत हो गई जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई रोक दी गई।

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के पांच वर्षों के अंदर यह फैसला आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र