सहकर्मी महिला से दुष्कर्म करने के लिए चार लोगों को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:29 IST2020-12-07T18:29:49+5:302020-12-07T18:29:49+5:30

Four people sentenced to 20 years rigorous imprisonment for raping a colleague woman | सहकर्मी महिला से दुष्कर्म करने के लिए चार लोगों को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

सहकर्मी महिला से दुष्कर्म करने के लिए चार लोगों को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

हैदराबाद, सात दिसंबर एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को ओडिशा के चार लोगों को अगस्त 2019 में 30 वर्षीय महिला से बलात्कार करने के लिए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

सभी दोषी 20-25 साल आयुवर्ग के हैं। अदालत ने चारों लोगों को भादंसं की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत दोषी पाया और उन पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन के मुताबिक, चारों व्यक्ति और महिला ओडिशा के रहने वाले थे और यहां के नजदीक महेश्वरम में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे।

अभियोजन ने कहा कि 16 अगस्त 2019 को महिला जब शौच के लिए निकली तो चारों ने उसका पीछा किया और उसे एक सूनसान स्थान पर ले गए तथा उससे बलात्कार किया।

महिला ने महेश्वरम थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people sentenced to 20 years rigorous imprisonment for raping a colleague woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे