दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे
By भाषा | Updated: November 15, 2021 09:28 IST2021-11-15T09:28:57+5:302021-11-15T09:28:57+5:30

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे
नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से कम से कम चार लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया और तुरंत ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि आग में झुलस गए चार लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है और वहां तलाश अभियान अभी जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।